Saturday, January 16, 2016

पोल खोल

  
लघु कथा
                           पोल खोल    
                                                         पवित्रा अग्रवाल


            मंत्री जी ने पत्नी से पूछा --"अरुणा तुम्हारे पास कहीं राष्ट्र गान लिखा हुआ है क्या ?'
 "लिखा हुआ तो नहीं है लेकिन  मुझे याद है...पर तुम यह क्यों पूछ रहे हो ?'
 "अरे तुम से क्या छिपाना ,मुझे राष्ट्र गान पूरी तरह याद नहीं है। …  उसे याद कर लेना चाहता  हूँ ।'
 "है तो यह आश्चर्य की बात कि तुम्हें यह याद नहीं है पर आज तुम्हे राष्ट्र गान याद करने की जरूरत क्यों महसूस हो रही है ?'
      "अरे यार ये पत्रकार बड़े सिरफिरे होते हैं।ऊल जलूल न जाने कब ,किस से क्या पूछ बैठें,कल हमारे एक साथी से पूछ लिया कि अपना राष्ट्रीय गान कौन सा है ।...उस पागल ने "बन्दे मातरम' बता दिया।बस मीडिया ने इसका प्रचार कर दिया ,ऐसे में बड़ा शर्मिन्दा होना पड़ता है।कभी गाने को भी कह सकते हैं,इसी लिए सोचा कि ठीक से याद कर लूँ ।'




-पवित्रा अग्रवाल
 ईमेल -- agarwalpavitra78@gmail.com
 
मेरे ब्लोग्स

 http://Kahani-Pavitra.blogspot.com
 



                   

Labels: